परवेज अख्तर/सिवान: 14 सितंबर को होने वाले जीविका महिला स्वावलंबी समिति निर्देशक मंडल सदस्य पद को ले निर्वाचन को लेकर गुरुवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कुणाल कुमार की देखरेख में दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि गुरुवार को नामांकन के पहले दिन दीपक जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के कोटिवार सभी पदों के लिए कुल 12 सदस्यों को नामांकन कराना है, लेकिन पहले दिन आठ जीविका दीदियों ने नामांकन कराया है।
शुक्रवार तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन करने वालों में चंदा देवी, मंजू देवी, लीलावती देवी, सरोज देवी, राजकिशोरी देवी, रीता देवी, संजीदा खातून एवं चुनचुन देवी शामिल हैं। इस दौरान जीविका बीपीएम विश्वकर्मा प्रसाद पटेल, कार्यपालक सहायक सोनू कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रवीण ओझा, दिलीप कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, अमित राज, लेखापाल मनीष कुमार वारी, रामलोचन राम, संजय प्रसाद समेत आदि कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…