आंदर: नहर में पुलिया निर्माण होने से किसानों में खुशी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के गहिलापुर गांव के समीप नहर के दोनों तरफ रविवार को विभाग द्वारा जगह- जगह छोटी पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाने से लोगों में खुशी देखी की जा रही है। इस पुलिया के निर्माण होने से लोगों को फसलों की सिंचाई करने में काफी सुविधा होगी।

ज्ञात हो कि यह नहर मैरवा से निकलकर मझवलिया, कन्हौली, छितनपुर, मनिया, शिवपुर, अर्कपुर, महम्मदपुर, सहसरांव, गहिलापुर, दुदही टोला, असांव होते हुए बिजुलिया तक जाती है। इस नहर के दोनों तरफ जगह-जगह ईंट रख तथा ढलाई कर सिंचाई के लिए उपयुक्त बनाया जा रहा है। इस कार्य में दर्जनों मजदूर लगे हुए हैं। इससे किसानों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। किसान काशी चौधरी, शंभू सिंह, भरत यादव, वीरेंद्र यादव, रविरंजन पांडेय आदि ने बताया कि पुलिया निर्माण हो जाने से फसल की सिंचाई करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026