आंदर: धान का बिचड़ा डालने में जुटे किसान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के दुदही टोला व बरवां गांव समेत अन्य गांवों में किसान अपने-अपने खेतों में धान का बिचड़ा तैयार करने में जुट चुके हैं। खरीफ की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान की खेती के लिए किसानों ने कमर कस ली है तथा अपने-अपने खेतों में धान का बिचड़ा गिराना शुरू कर दिए हैं। वर्षा नहीं होने से किसानों द्वारा निजी पंपसेटों से पटवन कर बिचड़ा गिराया जा रहा है जो उनकी लागत में बढ़ोतरी कर रही है। इस संबंध में किसान लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र पाठक, शिवनाथ यादव, सत्येंद्र यादव, ददन पाठक आदि ने बताया कि धान की खेती करने का मौसम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

काफी इंतजार के बाद वर्षा नहीं होने पर निजी पंपसेटों से धान का बिचड़ा गिराना मजबूरी हो गई है। वर्षा नहीं होने से उन्हें महंगे डीजल खरीदकर पंपसेट चलाना पड़ रहा है, इस कारण लागत में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। ज्ञात हो कि यहां धान का पैदावार अच्छा होता है। इस पंचायत को धान का कटोरा भी कहा जाता है। यहां धान की खेती बडे़ पैमाने पर होती है। इस माह के शुरुआती सप्ताह में करीब सभी किसान धान का बिचड़ा गिरा देंगे तथा माह के अंतिम सप्ताह में धान की रोपाई शुरू होने की संभावना है।