आंदर: नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान, वर्षा नहीं होने से सता रही खेती की चिंता

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं और वर्षा नहीं होने के कारण उन्हें खेती की चिंता सता रही है। किसान बढ़ती गर्मी, मौसम की बेरुखी एवं गंडक विभाग की लापरवाही से किसान चिंतित दिख रहे हैं। किसानों को खरीफ फसल की चिंता सता रही है और वे आसमान में वर्षा के लिए टकटकी लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कभी-कभी आसमान में बादल छाने पर किसान आशा भरी निगाहों से उसे देखते हैं, लेकिन बादल दगा देकर चला जाता है जिससे उनके चेहरे पर मायूसी छा जाती है। किसान यह सोच रहे हैं कि वर्षा कब होगी ताकि धान का बिचड़ा डाला जा सके। यदि वर्षा समय नहीं हुई तो नहर में भी पानी नहीं है। इससे खेती कैसे की जाएगी। निजी पंपसेट से खेती करना सब के बस की बात नहीं है। इस सोच में किसान डूबे हुए हैं।