आंदर: महिला की मौत मामले में चिकित्सक किे विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव निवासी शंकर राम ने शनिवार की रात आंदर थाना में आवेदन देकर अमनौरा निवासी चिकित्सक अजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि मेरा भाई सुमन राम की पत्नी मानती देवी का 13 फरवरी को चिकित्सक द्वारा बच्चेदानी का आपरेशन किया गया था। इसके बाद उसकी स्थिति गंभीर होने लगी।

इस संबंध में जब इसकी शिकायत उक्त चिकित्सक से की गई तो उन्होंने गोरखपुर ले जाने की सलाह दिया। हमलोग उसे इलाज कराने गोरखपुर ले गए जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही से आपरेशन करने के कारण मानती देवी की मौत का कारण बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। जल्द ही आरोपित चिकित्सक की गिरफ्तारी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026