आंदर: युवक को गोली मारने के मामले में चार पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव स्थित झरही बांध के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने रुपये की लेनदेन के मामले में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल के बयान पर शुक्रवार को असांव थाने में तीन नामजद एवं एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले में घायल रामपुर उधो निवासी नागेंद्र राम ने असांव थाना में आवेदन देकर दरौली थाना के गोपालपुर निवासी विवेक मिश्रा, अमन मिश्रा, मुकेश मिश्रा व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि विदेश जाने के लिए विवेक मिश्रा को 70 हजार रुपया दिया हूं, लेकिन उनके द्वारा अभी तक विदेश नहीं भेजवाया है।

इस कारण मैं कई बार उसके घर जाकर रुपये की मांग की, लेकिन उसके द्वारा नहीं दिया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम विवेक मिश्रा के घर रुपये मांगने के लिए गया था। इसी बीच रुपया देने का झांसा देकर मुझे उक्त चारों लोग बाइक पर बैठाकर लेकर गए और खरदरा व कांधपाकड़ गांव के समीप झरही बांध पर ले जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच अमन मिश्रा ने बंदूक से फायरिंग कर दी इससे गोली मेरे दाएं जांघ में लगी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित होते तब तक सभी बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024