परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव में मंगलवार की रात एक झाेपड़ीनुमा घर में आग लगने से पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा समेत 40 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आगे लगने का कारण चूल्हे से उड़ी चिंगारी बताई जा रही है।
पीड़ित राजेश पंडित ने बताया कि मंगलवार की रात घर की महिलाएं भोजन बना रही थी तभी चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आग लग गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखे पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत 40 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समाचा प्रेषण तक पीड़ित द्वारा अंचल कार्यालय एवं थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…