आंदर: अगलगी में चार झोपड़ीनुमा घर जले, डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के सहसरांव गांव स्थित दलित बस्ती में शनिवार की देर शाम अलाव से उड़ी चिंगारी से चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम विश्राम राम के घर के सदस्य मच्छर भगाने के लिए मवेशी के पास आग जलाए थे। इस दौरान उसमें उड़ी चिंगारी झोपड़ीनुमा घर में पकड़ लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पड़ोसी रामकैलाश राम, रामएकबाल राम एवं बिंदालाल राम के भी झोपड़ीनुमा घर को अपने आगोश में लिया। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई।

आग की लपट देख काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना चारों घरों को मिलाकर करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में रामकैलाश राम के झोपड़ीनुमा घर में रखे चार बोरा अनाज, पंपसेट मशीन, जेनरेटर, धान पिटाई की मशीन आदि जलकर राख हो गए। वहीं विश्राम राम, रामएकबाल राम एवं बिंदालाल राम के झोपड़ीनुमा घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, भूसा समेत डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जल गई। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा अंचल व थाना को सूचित नहीं किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026