परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के चिरैया मोड़ के समीप अनियंत्रित टेम्पो की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची आंदर निवासी गुड्डू राम की पुत्री पलवी (4 वर्ष) है। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित टेम्पों ने बच्ची को खेलने के दौरान कुचल दिया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक टेम्पो लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर बच्ची की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…