परवेज अख्तर/सिवान: आंदर बाजार स्थित एक मैरेज हाल से शुक्रवार की देर शाम एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने मैरेज हाल पर छापेमारी की। जबकि पुलिस छापेमारी से पहले आधा दर्जन युवक व युवती फरार हो चुके थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को मैरेज हाल में प्रेमी युगल के मिलने की सूचना थी। इसकी सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मैरेज हाल को चारों तरफ से घेर लिया और जमकर विरोध के साथ हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों ने निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों के बीच से एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं दुकानदारों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनवरी माह में भी एक होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने कुछ युवक युवती को पकड़ा था। जिसे पुलिस ने लीपापोती कर मामले को दबा दिया। इस तरह की कई बार सूचना देने पर स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ली। इससे बाजार में इस तरह का अराजकता का माहौल फैल गया। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ लिया। जबकि गिरफ्तार युवक को छोड़ने के लिए शनिवार को पुलिस हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…