आंदर: शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दिए गए दवा व परामर्श

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के रकौली गांव में शुक्रवार को पतार पंचायत की मुखिया संध्या देवी के सौजन्य से साई हेल्थ केयर एंड वेलनेस सेंटर पटना द्वारा शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डा. राजीव कुमार सिंह द्वारा करीब सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच परामर्श एवं दवा दिया गया। शिविर में कमर दर्द, घुटना दर्द, लकवा आदि के मरीज काफी संख्या में देखे गए।

मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को ससमय उचित परामर्श व दवा नहीं मिलने के कारण छोटी-छोटी बीमारी भी गंभीर रूप ले लेती है और अंत में कुछ अनहोनी भी हो जाता है। इन सभी बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सुशील गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, अरुण सिंह, संतोष यादव, निखिल सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026