परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में अधेड़ की हुई मौत मामले में भाई रवींद्र राय ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में गांव के ही शंकर राय, मुकुल राय, पंचा साह, परमा साह व तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरा भाई भुआल राय पकवलिया गांव स्थित गिट्टी की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करते थे।
सोमवार की देर शामया काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उक्त सभी लोग पुरानी रंजिश को लेकर शराब में जहर देखकर उन्हें पिला दिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…