आंदर: बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के सिंगही गांव के समीप सोमवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान सिंगही निवासी जितेंद्र साह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मासूम लक्ष्मी कुमारी अपने दरवाजे पर खेल रही थी।

इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया। स्वजन आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024