परवेज अख्तर/सिवान: आंदर जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग के कर्मियों ने असांव थाना की पुलिस व सीआइ रामप्रवेश साहू के सहयोग से भूसी टोला गांव के समीप सरकारी भूमि में बुधवार की शाम मिट्टी की अवैध कटाई कर रही जेसीबी को जब्त कर लिया है। खनन विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी बभनौली गांव निवासी चिमनी मालिक मालिक दुबे की बताई जा रही है।
खनन विभाग के कर्मियों ने बताया कि कई दिनों से सरकारी जमीन पर चिमनी मालिक के आदेश पर ईंट बनाने के लिए मिट्टी की कटाई कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही जेसीबी को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि बहादुर पतेजी गांव स्थित चंवर में मालिक दुबे का चिमनी चलता है जहां ईंट बनाने के लिए मिट्टी की अवैध कटाई की जा रही थी। जब्त किए गए जेसीबी को असांव थाना में रखा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…