आंदर: शरारती तत्वों ने लगाई आग, दर्जनों पेड़ झुलसे

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: आंदर मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप नहर के किनारे कूड़े के ढेर में शुक्रवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी जिससे दर्जनों हरे पेड़ झुलस गए। इससे लोगों में रोष देखा गया। ज्ञात हो कि आंदर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की सफाई करने के बाद कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने पर उच्च विद्यालय के समीप नहर के पास डंप कर दिया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

आये दिन उस कचरे में शरारती तत्व के लोगों द्वारा आग लगा दी जाती है। वहीं सरकार जल जीवन हरियाली के तहत पौधारोपण करने के लिए जागरुकता अभियान चला रही हैं तथा जगह-जगह पौधे लगा रही है, वहीं दूसरी ओर शरारती तत्वों द्वारा इन कचरों में आग लगा देने से वायु मंडल प्रदूषण को फैलता ही है, वहीं यहां लगे दर्जनों हरे पेड़ झुलस कर बर्बाद हो जाते हैं।