आंदर: विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के कुशहरा पंचायत के फिरोजपुर में मंगलवार को विधायक हरिशंकर यादव पीसीसी सड़क का उद्धाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह सड़क दिलावरपुर पीच रोड से फिरोजपुर गांव स्थित नउरुल इस्लाम के घर तक नाला के साथ पीसीसी सड़क का उद्घाटन आठ लाख 97 हजार 790 रुपये की लागत से किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास कराना ही प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से बरसात के दिनों में लोगों को जल जमाव व कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता सह कुशहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अफाक अहमद, संवेदक एजाज अहमद, मो. अमजद, मंजर इमाम, अब्दुल अहद, यासीन मंसूरी, ग्यासुद्दीन अंसारी, मनोज मिश्रा, संजय राम, आकिब हुसैन, हिटलर आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026