परवेज अख्तर/सीवान: जिले के आंदर प्रखंड के खेढाय में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके समाधि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर परिवाद के सदस्य एवं गणमान्य लोगों ने उनकी समाधि पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजद नेता मो. अकरम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने कहा कि जगन्नाथ प्रसाद महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी दिलाने में उनकी अहम भूमिका थी। वहीं दरौली उपप्रमुख उमेश यादव ने कहा कि रजत जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिल्ली के लाल किला पर जगन्नाथ बाबू को ताम्रपत्र देकर सम्मानित की थी। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, पल्लवी कुमारी, छोटन श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, हरेराम यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…