परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर सोमवार को बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार की देखरेख में नामांकन के बाद नाम वापसी की तिथि निर्धारित था। इस दौरान एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके लिए कर्मी सुबह से शाम तक नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नाम वापस लेने नहीं आया।
बीडीओ ने बताया कि मानपुर पतेजी पंचायत के वार्ड संख्या सात में वार्ड सदस्य पद पर नीलम देवी एवं पंच पद पर रूमा देवी, सहसरांव पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पंच पद पर वकील सिंह, भवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में पंच पद पर शोभा देवी, असांव पंचायत के वार्ड संख्या सात में पंच पद पर छठु साह एवं वार्ड संख्या 11 में पंच पद पद पर बबुंती देवी, जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या सात में पंच पद पर मुन्नी देवी एवं वार्ड पांच में पुष्पा देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं 25 मई को जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड पद पर चुनाव कराया जाएगा।
साथ ही निर्विरोध आठ प्रत्याशियों को 27 मई को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर सुमंत कुमार शर्मा, सन्ना अंजुम, सुजीत कुमार, नावेद अली समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…