आंदर: रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी, सजधज कर तैयार यज्ञ मंडप

✍️परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के बरवां गांव स्थित वंशी राम ब्रह्म मंदिर परिसर में 22 मार्च से आयोजित रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर भव्य यज्ञ मंडप बनाए गए हैं तथा इसे आकर्षक से सजाया गया है। इसके अलावा जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। यज्ञ संरक्षक काशीदास त्यागी महाराज एवं यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्रा ने बताया कि 22 मार्च की सुबह सात बजे से हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ महायज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 2100 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यज्ञ संरक्षक ने बताया कि आयोध्या, वृंदावन समेत आदि जगहों से प्रसिद्ध साधु-संतों का आगमन हो चुका है।

कारीगर मृत्युंजय भगत द्वारा पूजा के लिए भगवान गणेश, नौ दुर्गा, हनुमान, शंकर, पार्वती की मूर्ति बनाई गई है जिसे पूजा के बाद नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणोंके सहयोग से मंदिर के लिए फूल का 21 किलो का घंटा जिसकी कीमत 18 हजार रुपये है वाराणसी से लाया गया है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा के साथ रामलीला, रासलीला व प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। पूर्वाह्न नौ बजे से 11 बजे तक रामलीला, शाम छह बजे से आठ बजे तक प्रवचन एवं रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति एक अप्रैल को हवन पूजा व भंडारे के साथ की जाएगी। महायज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। महायज्ञ को ले स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026