आंदर: रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, 22 को निकाली जाएगी कलश यात्रा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बरवां गांव स्थित वंशी ब्रह्ममंदिर परिसर में यज्ञ संरक्षक काशीदास त्यागी महाराज एवं यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्रा के सानिध्य में आयोजित रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। कारीगर महायज्ञ स्थल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। महायज्ञ को सफल बनाने में राममनोहर पाठक, जज पाठक, सुरेंद्र पाठक, संजय पाठक, राजेश शर्मा आदि जुटे हुए हैं। यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। 22 मार्च को हाथी-घोड़े- बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा महायज्ञ की पूर्णाहुति एक अप्रैल को हवन, पूजा व भंडारे के साथ की जाएगी।

यज्ञ संरक्षक ने बताया कि महायज्ञ में आयोध्या, वृंदावन समेत आदि जगहों के काफी संख्या में साधु-संतों का आना जारी है। महायज्ञ के हेमंत शास्त्री महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। साथ ही कलाकारों द्वारा रामलीला एवं रासलीला का भी मंचन किया जाएगा। इसके अलावा यहां परचून, मिठाई, झूला आदि की दुकानें सजने लगे हैं।महायज्ञ को ले ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024