परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाने की टीम ने रविवार की रात बरवा गांव में चोरी के मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक मिलते ही आरोपित फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि बरवा निवासी कन्हैया प्रसाद ने 26 अक्टूबर को आवेदन देकर गांव के ही मिथिलेश यादव एवं दो अज्ञात के विरुद्ध घर में घुस 50 हजार रुपये नकद समेत सोना व चांदी के आभूषण चोरी की प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…