परवेज अख्तर/सिवान: आंदर मुख्यालय स्थित थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने छह थानाें के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा की तथा कई दिशा निर्देश दिए। एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध में कमी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को रात्रि गश्त तेज करने एवं लंबित कांडों का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों का निष्पादित किया करें। साथ ही थाना में पहुंचने वाले लोगों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की। बैठक में एसडीपीओ फिरोज आलम, इंस्पेक्टर मनीष साहा, थानाध्यक्ष विपिन कुमार, कैप्टन शहनवाज, तनवीर आलम, अजय कुमार, पंकज कुमार ठाकुर, अभिनंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…