आंदर: सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल, पिकअप जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर-तियर मुख्य स्थित जयजोर गांव के समीप सोमवार को पिकअप व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार शिक्षक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल शिक्षक की पहचान तियांय निवासी रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक रामकुमार सिंह अपनी बाइक से आंदर से घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए।

घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पिकअप को जब्त कर थाने को सूचना दी तथा घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा पिकअप को जब्त कर थाना लाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026