परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धान की फसल की कटाई के बाद किसानों द्वारा पराली जलाने का सिलसिला जारी है। इससे जहां प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं मिट्टी की उर्वराशक्ति भी नष्ट हो रही है। प्रशासन द्वारा मनाही के बावजूद भी किसानों द्वारा पराली जलाने का कार्य जारी है।
कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा गांवों में किसान चौपाल लगाकर पराली जलाने से होने वाली नुकसान को अवगत कराया तथा पराली जलाने पर कृषि योजनाओंं के लाभ से वंचित होने की नसीहत दी गई लेकिन इसके बावजूद भी किसान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि खेतों में पुआल जलाने वाले किसान को सरकार द्वारा मिलने वाला लाभ नहीं दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…