आंदर: मौत का दावत दे रहा गहिलापुर नहर का जर्जर पुल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव-दरौली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली गहिलापुर नहर पुल मौत का दावत दे रहा है। बता दें कि इस पुल से असांव, आंदर, दरौली, गुठनी जाने वाली कई छोटी-बड़ी और भारी वाहन गुजरती हैं। पुल की सुरक्षा दीवार आठ साल पहले ही टूटी गई। अब पूरी तरह पुल भी जर्जर हो चुका है। इस कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर वाहनों की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रेलिंग बनाई गई थी। पुराना होने के कारण टूट गई है। हालत यह है कि रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने से कई बार छोटे वाहन चालक भी नहर में गिरते-गिरते बचे हैं। सबसे अधिक खतरा दोपहिए वाहन चालकों की है।

पुल की दीवार टूटने के कारण पैदल चलने वाले लोग बड़े वाहन आने पर बचने के लिए सड़क के किनारे खड़े होते हैं। ऐसे में पुल से होकर गुजरने के दौरान राहगीरों को नहर में गिरने का खतरा बना रहता। इस पुल से प्रतिदिन किसी न किसी अधिकारी की गाड़ी आती-जाती है। बावजूद इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। आजादी के 75 साल बाद भी कई सांसद और विधायक आए और चले गए, लेकिन किसी ने इस पुल पर ध्यान नहीं दिया। वाहनों से चलने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में पुल पर पानी बहने लगता है। इससे आवागमन भी ठप हो जाती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की सुरक्षा दीवार शीघ्र बनवाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026