आंदर: पटना से अपहृत युवक को मोतिहारी से आंदर थाना की पुलिस ने किया बरामद

फनहारा निवासी मनीष यादव एवं राजकुमार गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के जयजोरी निवासी विक्की सिंह का अपहरण 11 मई को पटना पासपोर्ट कार्यालय से बदमाशों ने कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार पुलिस बल के साथ मोतिहारी पहुंचकर मुर्गी फार्म हाउस से युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।साथ ही दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर आंदर थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।इस संबंध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 11 मई की देर शाम अपहृत विक्की सिंह की पत्नी निधि देवी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि मेरे पति नौ मई को पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना गए हुए थे।

जब शाम को करीब आठ बजे उनकी मोबाइल पर फोन की तो उन्होंने बताया कि रास्ते में हूं। पटना पहुंचने वाला हूं। इसके बाद मैं दोबारा 11 मई को मोबाइल फोन की तो मेरे पति के फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिसीव कर बोला कि बोला कि तुम्हारे पति का अपहरण कर लिया गया है। 17 लाख रुपया लेकर आओ और अपने पति को लेकर जाओ। कुछ देर बाद अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे पति से बात कराई गई।वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस मोतिहारी पहुंच दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ली है।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोतिहारी के फनहारा थाना के फनहारा निवासी मनीष यादव एवं राजकुमार के रूप में हुई है। कोर्ट में 164 का बयान कराने के बाद युवक को स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026