परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार गांव स्थित चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने एक पान की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से करीब पांच हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। रविवार की सुबह जब दुकान मालिक अरविंद चौहान अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख हतप्रभ हो गया। उसने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने मुखिया संध्या देवी को दी। मुखिया ने घटना की सूचना रघुनाथपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस मामले में दुकान मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…