आंदर: स्मार्ट क्लास के माध्यम से फाइलेरिया व कालाजार बीमारी से बचाव को किया गया जागरूक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया व कालाजार बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कालाजार जानलेवा बीमारी है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलता है। बालू मक्खी ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाली जगह व मकानों की दरारों में पाई जाती है। इससे बचाव के लिए सफाई व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

कालाजार दो प्रकार का होता है। पहला विसलर लिसमेनियासिस (वीएल) है। 15 दिन से अधिक बुखार, भूख न लगना, खून की कमी, वजन घटना, रंग काला होना मुख्य लक्षण होते हैं। वहीं दूसरा पोस्ट कालाजार डरमल लिसमेनियासिस (पीकेडीएल) है। इसमें त्वचा पर सफेद धब्बा मुख्य लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया को हाथी पांव भी कहा जाता है। ये रोग मच्छर के काटने से होता है। इस मौके पर प्रमिला कुमारी, रामप्रसाद सिंह, पुष्पा कुमारी, प्रीति राय समेत आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026