परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक आनंद शंकर एवं बीसी मधुरेंद्र कुमार ने एल्बेंडाजोल एवं डीएसी की गोली खिलाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर- घर जाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक जागरुकता अभियान चलाने तथा दवा का वितरण करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। प्रशिक्षण के दौरान दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















