परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड क्षेत्र के हुजहुजीपुर गांव स्थित तीनमुहानी के समीप जल जमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यहां पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हल्की वर्षा होने पर भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं।
ज्ञात हो कि यह सड़क सहसरांव गांव से परसहा, हुजहुजीपुर, अमनौरा, तियाय गांव होते हुए आंदर मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यहां जल जमाव होने से लोग दुर्घटना का भी शिकार होते रहते हैं। इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है। समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…