परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के नीचे अज्ञात चोरों ने बुधवार को बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना के देईपुर निवासी आज्ञानारायण सिंह बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर शौच करने चले गए।
जब शौचालय से लौटे तो उनकी बाइक की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रुपये गायब थे। बाइक की डिक्की में रुपये नहीं देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। उनके द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना थाना को दी गई। इसकी सूचना मिले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा आसपास लगे सीसी फुटेज को खंगाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…