परवेज अख्तर/सिवान: आंदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में गिरफ्तार सीएसपी संचालक से हुई लूट मामले में गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि 16 जनवरी की रात गुप्त सूचना पर आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव,रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम, असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के सहयोग से बेलही गांव से हथियार के साथ दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उक्त दोनों बदमाशों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान सिकिया निवासी राजकुमार सिंह एवं बेलही निवासी विनय कुमार सिंह के रूप में हुई । इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद की थी। ज्ञात हो कि नौ जनवरी को गराड़ गांव के समीप भरौली गांव निवासी इलाहाबाद बैंक के सीएसपी संचालक हरेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख 30 हजार रुपये लूट ली थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…