आंदर: वार्ड समिति के गठन में सदस्य की अनुपस्थिति पर हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में साेमवार को प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर परिसर में वार्ड समिति के गठन के दौरान वार्ड सदस्य की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने हंगाामा किया। ग्रामीणों के हंगामा के कारण समिति को रद कर दिया गया।जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में वार्ड सदस्य किसमती देवी की अध्यक्षता में नए सिरे से वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन होना सुनिश्चित था, लेकिन वार्ड सदस्य अनुपस्थिति रहीं। वहीं वार्ड सदस्य के पति सह असांव थाना के चौकीदार नागेंद्र राम ने वहां पहुंचकर अपने अनुसार गठन करने की बात कही।

इस पर उपस्थित पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान नागेंद्र राम ने अपनी पत्नी को अनुपस्थित दिखाते हुए अपना हस्ताक्षर रजिस्टर पर कर दिया। इससे आक्रोशित वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने हंगामा कर हस्ताक्षर करते हुए समिति को रद करा दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण चौकीदार व वार्ड सदस्य के खिलाफ हंगामा किया। इस पर वहां उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तथा समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया। हंगामा करनेवालों में लोरिक राजभर, रामस्नेही राजभर, ऋषि प्रसाद, मिंटू राजभर, राकेश सिंह, अजीत राजभर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026