परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के विभिन्न गांव में अधिकतर डीलरों द्वारा अभी तक सितंबर का राशन नहीं दिया गया है। इस कारण ग्रामीण परेशान हैं। सुधीर कुमार, जयशंकर राम, नागेंद्र राम, सोनू राम, सुनील कुमार, रामचंद्र राम समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अक्टूबर चल रहा है, लेकिन अभी तक हमलोगों को सितंबर का राशन डीलरों द्वारा नहीं दिया गया है। इस संबंध में एमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार राशन का उठाव विलंब से हुआ है, इस कारण डीलरों के पास राशन पहुंचने में देरी हुई है। रोस्टर के अनुसार सभी डीलरों के पास 20 अक्टूबर तक राशन चला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…