✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर आंदर नगर पंचायत के जमालपुर वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद अब्दुल हसन द्वारा मंगलवार की रात एक घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान उक्त महिला द्वारा शोर मचाने पर उसके स्वजन व आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा वार्ड पार्षद की पिटाई कर दी। इस दौरान वार्ड पार्षद किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा वार्ड पार्षद की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड पार्षद के प्रति नगर पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे वार्ड पार्षद को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। क्षेत्र का विकास करने के बजाय लोगों की बहू-बेटियों के साथ घिनौनी काम किया जा रहा है जो गलत है। इस मामले में पीड़िता के गोतनी ने आंदर थाना महिला हेल्प डेक्स में आवेदन देकर वार्ड पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिला है। महिला पदाधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…