परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या सात के उपमुखिया केशव कुमार पाठक समेत अन्य वार्ड सदस्यों ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में कहा है कि मुखिया द्वारा बिना वार्ड सदस्यों को सूचना दिए ही फर्जी तरीके से पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक कर ली गई और रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर योजना लिया जा रहा है। इस मामले में जब पंचायत सचिव व मुखिया से पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि इसमें वार्ड सदस्यों की भूमिका नहीं है।
वहीं डस्टबिन की खरीदारी के बारे में मुखिया से पूछा जा रहा है तो उनका कहना है कि इसकी खरीदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की गई है। एक डस्टबिन 12 लीटर का होना चाहिए, जबकि पांच लीटर का दिया जा रहा है। मुखिया द्वारा अनेकों तरह की धमकियां भी दी जा रही हैं। शिकायत करने वालों में वार्ड सदस्य उपेंद्र कुमार राम, राधेश्याम सिंह, चंद्रभूषण यादव, सीता देवी, ज्ञांती देवी, बेबी देवी, चंदा देवी, दिनेश यादव, संगीता देवी, योगेंद्र साह, शिवकुमारी देवी, मुन्ना कुमार ठाकुर आदि शामिल हैं। वहीं मुखिया राजू साह ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस संबंध में बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…