आंदर: विकास कार्यों में पिछड़े प्रखंड को आगे लाने के लिए शुरू किया गया कार्य

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर जिले के आकांक्षी प्रखंड में शामिल है। यहां जनहित से जुड़ी कई योजनाओं की निरंतर निगरानी नहीं करने के कारण लक्ष्य से पिछड़ने के बाद सरकार ने विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि व जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास जैसे इंडीकेटर पर विशेष ध्यान देने का जिला से निर्देश दिया गया है। आकांक्षी प्रखंड चयनित होने के बाद विकास कार्यों में तीन से चार प्रतिशत का बदलाव भी हुआ है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आंदर प्रखंड में 2016 से लेकर 2021-2022 के लिए 1 हजार 786 आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इसमें 1764 आवास पूर्ण हो चुका है। इसका प्रतिशत 98.77 है। वहीं कृषि विभाग का कुल स्वीकृति के विरुद्ध गठित एफपीओ का 50 प्रतिशत काम हुआ है, भूमि विवरण के साथ पीएम किसान के तहत लाभार्थियों का 87.73 प्रतिशत एवं भूमि विवरण के साथ लाभार्थियों की कुल संख्या के एवज में एईपीबी वरीयता के आधार पर कार्य हुआ है। मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के विरुद्ध बनाए गए मृदा स्वास्थ्य कार्डों का 20.02 प्रतिशत कार्य हुआ है। इस संबंध में बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण से आने के बाद कार्य में प्रगति लाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024