Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाहरणालय पर दिया धरना

परवेज़ अख्तर/सीवान:- अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी धरना के आह्वान पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया तथा मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने की। ज्ञापन सौंपने के पूर्व काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाहरणालय समक्ष एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। धरना के कारण कोर्ट परिसर में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेविकाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण समाहरणालय के बगल से होकर आने जाने वाली सड़क पूरी तरह से ठप हो गई थी। इस कारण लोगों को मुख्य पथ का रुख करना पड़ा। उनकी मांगों में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, तत्काल सेविका को 18 हजार तथा सहायिका को 12 हजार रुपये मानदेय देने, आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय का दर्जा देने,सेविका-सहायिका को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने,मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य केंद्रों की तरह सुविधा देने, पेंशन की व्यवस्था करने की मांग की गई। धरने को संघ की जिलाध्यक्ष अनीला देवी, बीएमएस के प्रदेश मंत्री राकेश भारती, भारतीय डाक महासंघ के जिला मंत्री प्रदीप सिंह, उमरावती देवी, अमिता शर्मा, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, देवंती देवी, मीना राय, नसीमा खातून, फुल कुमारी, पूनम श्रीवास्तव, दीपझरी, सुमित्रा देवी, रीता बौड़ी,अर्चना मिश्रा, रानी प्रकाश, अनीता शर्मा, रागिनी कुमारी, सुशीला देवी ने भी धरने को संबोधित किया। धरने में तीन हजार से अधिक सेविका-सहायिकाओं ने भाग लिया तथा अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026