Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

15 सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : 15 सूत्री मांगों को ले जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने जमकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित नारेबाजी की। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। सदर प्रखंड कार्यालय पर यूनियन की जिलाध्यक्ष निर्मला देवी कुशवाहा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर से उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि मांगें पूरी होने तक उनका हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव प्रमिला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, कोषाध्यक्ष अर्चना कुमारी, मनोरमा देवी, संगीता देवी, सिंधु देवी, कुमारी रीना, मंजू देवी, अनीता देवी, सोना कुंवर आदि शामिल थीं। वहीं हसनपुरा प्रखंड में आंगनबाड़ी यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष गुलफ़सा तरन्नुम के नेतृत्व में शनिवार को सीडीपीओ कार्यालय समीप धरना-प्रदर्शन करते हुए समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनका कहना था कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती लड़ाई जारी रहेगी। हम सभी चट्टानी एकता से अपनी सत्य मांगों को ले हड़ताल जारी रखेंगे। विश्वास है कि राज्य सरकार वादे को पूरा अवश्य करेगी। इस मौके पर वीणा देवी, रंभा देवी, सबीहा खातुन, शकीला खातून, पूनम देवी,नजमा खातून, सीमा देवी सहित सभी सेविका व सहायिका उपस्थित थी। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर के सीडीपीओ कार्यालय के समक प्रखंड अध्यक्ष चिंता देवी एवं महासचिव अभय कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री तथा समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन का आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर मंजू देवी, अनीता देवी, वीणा सिंह, धर्मशिला देवी, आशा पाल, संगीता देवी, प्रभावती देवी,हिदायत खातून, सुभावती देवी ,रजिया खातून, नीतू सिंह, बच्चन देवी, इंदु देवी, अनीता देवी, मंजूमाला देवी, चंदा देवी, सरिता कुमारी, कमला देवी, बसंती देवी, रीना देवी, कुमकुम देवी, कांति देवी, विजया देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका मौजूद थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026