✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के मशरक प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए मढ़ौरा एसडीओ कार्यालय में बुधवार को चुनाव पूरी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की गई जिसमें सोनौली पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू को प्रखंड प्रमुख और उप प्रखंड प्रमुख पद पर रिपू देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू सोनौली पंचायत के पंचरुखवा ग्राम के निवासी हैं तो रिपू देवी खजुरी गांव की निवासी हैं।वही रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू की पत्नी आंगनवाड़ी सेविका पद पर कार्यरत हैं। रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू और रिपू देवी को पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह एव विधायक केदारनाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त मिला तों उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज की।
मौके पर जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद निकलने पर समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। मौके पर नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि वे महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के सभी सदस्यों का आजीवन कर्जदार हैं जिन्होंने मुझ जैसे नाजीज को चीज समझने का काम किया है। वे प्रभु के हनुमान हैं उनको जो आशीर्वाद मिला हैं उनको पुरा करने में जी जान लगा देंगे। मशरक प्रखंड क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी और सभी साथी पंचायत समिति का सम्मान होगा। सभी वे उनकेे हैं और वे सभी के छोटे भाई के समान है।वही आपकों बता दें कि प्रखंड प्रमुख के पद पर चुनाव में राजद विधायक के समर्थकों की जीत से विपक्ष पूरी तरह से धाराशाही हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…