Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया में मानदेय भुगतान सहित अन्य मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक आयोजित

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के रामजानकी मठ परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम सेविका-सहायिकाओं की बैठक प्रखंंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में वर्ष 2017 के लंबित मानदेय की भुगतान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण 2017 से पूर्व का मानदेय लंबित है. इसकी लिखित शिकायत कल्याण राज्य  मंत्री, डीएम, डीपीओ, सीडीपीओ आदि को अनेक बार आवेदन देकर मानदेय की भुगतान की गुहार लगायी जा चुकी है.

उन्होंने कहा कि निर्देशक के पत्रांक-40/ दिनांक-पांच जनवरी, 20 के तहत सभी जिला का आवंटन की मांग की गई थी. सभी जिला नेआवंटन भेज दिया. लेकिन सीवान जिला का आवंटन नही मिलने से भुगतान नहीं हो सका है. वही प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने ओटीपी समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू करने की मांग की.यदि सरकार हमारी मानदेय की भुगतान नहीं करती है तो जिलास्तरीय आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर मीरा देवी, सोनी सिंह, पुष्पा पांडेय, श्यामा देवी, विभा देवी, सुसीला प्रसाद, मंजू सिन्हा, रमा देवी, सीमा देवी, राजगदी देवी, रमावती देवी,अनिता देवी,पूनम कुमारी, उर्मिला देवी सहित अन्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026