परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के सामुदायिक कीचेन चलाने की मांग को ले ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशितों ने डुमरा-सिधवलिया मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया. पीड़ित आक्रोशितों ने बलडीहा पंचायत के तालीमापुर में धोबी टोला, कुम्हार टोली के वॉर्ड संख्या 8 व 9 के लिए प्रस्तावित कन्या विधालय धोबी टोला ब्राम्हण स्थान के पास व दलित बस्ती वॉर्ड संख्या 6 व 7 को बलडीहा के लिए मध्य विधालय में सामुदायिक किचेन चलाने की मांग की.
साथ ही इस गांव में नाव व्यवस्था करने की बात कही. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता देवेश कांत सिंह ने महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज सहायक अनुमंडल व अंचल पदाधिकारी लकड़ी नबीगंज से दूरभाष पर बात कर तुरंत इन गांवों के लिए सामुदायिक किचेन खोलने व नाव देने के लिए कहा. जिसपर सहायक अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव ने आदेश निर्गत किया और देवेशकांत कहने पर लोगों ने जाम हटाया. मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…