Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज का रास्ता बंद होने से नाराज छात्राओं ने किया जमकर हंगामा

मामला: मैरवा नगर के मेन रोड स्तिथ नवीस धर्मशाला के समीप की घटना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा नगर के मेन रोड स्तिथ नवीस धर्मशाला के पीछे स्तिथ कन्या उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्राओं ने स्कूल का रास्ता बंद होने से नाराज होकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया है.छात्राओं का आरोप है कि यह स्कूल लगभग 50 वर्षो से है.जो नगर के बीचों बीच स्तिथ है.बाजार से सटे रास्ता को बीडीओ के द्वारा दीवाल रातों रात  चला कर बंद किया जा रहा है. दूसरे मार्ग से  आने जाने में काफी समस्या होती है. आक्रोशित छात्राओं ने

स्कूल के रास्ते को दीवाल चला कर बंद देख उसे गिरा दिया गया.और जमकर नारेबाजी किया गया. स्कूल के प्रिंसिपल नीलम सिन्हा ने बीडीओ से बात की. जो बात के दौरान दीवाल न जोड़कर गेट लगाने की बात पर हंगामा शांत हुआ. उन्होंने इस मामले में डीईओ से शिकायत भी किया है.

छात्रा काजल कुमारी ने कहा कि  रास्ते को बंद हो जाने से  आने जाने में काफी असुविधा होगी.क्योकि ब्लाक कैम्पस होकर आने जाने में दिक्कत होती है.लोगो की भीड़ भाड़ और जाम की समस्या बनी रहती है. हम जिला प्रसाशन से मांग करते है कि स्कूल के रास्ते को बंद नही किया जाये.

कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्राओं के अभिभावक रास्ते को बंद होने पर नाराजगी जाहिर की है. कुछ लोगो मे इस मामले में जाकर बीडीओ से बात भी किया है. इस संबंध में बीडीओ आलोक कुमार ने बताया कि जो रास्ता को बंद किया जा रहा है.प्रखंड का जमीन है.और आये दिन प्रखंड परिसर में हो रही चोरी की घटना को देखते हुए रास्ते को दीवाल चलाकर बंद किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026