Barharia Siwan News

बड़हरिया में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र कैलगढ़ हाई स्कूल के पास तीन दिनों से गिरे विशाल पीपल के पेड़ को स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बड़हरिया-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। सड़क जाम करने वालों में कई गांवों के ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की रात आंधी पानी में कैलगढ़ हाई स्कूल के गेट तथा विनोद सिंह के मकान में विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। इससे सामुदायिक शौचालय, 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल, तार क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना पर शनिवार को सीओ गौरव प्रकाश घटनास्थल की जांच के बाद अविलंब पेड़ को हटाने का आश्वासन दिया लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद भी गिरे पेड़ को नहीं हटाया गया। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ विपिन महतो घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूर लगाकर पेड़ की डाल कटवा वहां से पेड़ को हटवाया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024