परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में सड़क का शिलान्यास करने बावजूद निर्माण कार्य नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के प्रति गुरुवार को हंगामा कर प्रदर्शन किया। यह सड़क का शिलान्यास सात फरवरी को करना था जिसमें पुराना डाकघर से नोनियाडीह तक 0.725 किलोमीटर में पीसीसी का कार्य करना है, जिसमें दारौंदा विधायक कविता सिंह द्वारा डेढ़ माह पहले शिलान्यास कराया गया औऱ सड़क का कार्य मे ठेकेदार ने सड़क से मिट्टी हटवाने को कहा गया, जिसमें स्थानीय लोग मिट्टी हटा दिए और ठेकेदार द्वारा सभी सड़क का सामग्री उठवा कर चला गया। हंगामा करने वालों में रामप्रवेश महतो, सफदर अली, सरवर इमाम, मास्टर मकबूल, रजा इमाम, मलाई साह, मो. सैफुल्लाह, अंबर अली, अब्दुल मजीद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस हंगामा करने वाले लोगों को स्थानीय पूर्व मुखिया हुमायूं अहमद के समझाने के बाद लोग हुए शांत। इस संदर्भ में ठेकेदार ने बताया कि पुराने एसडीओ चले गए अब नए एसडीओ आएंगे चार्ज लेंगे तब सड़क का कार्य कराया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…