Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क पर हुई जलजमाव से तंग आकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपनी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के मधवापुर गांव के मुख्य सड़क पर नालियों के गंदे पानी व बारिश के जल जमाव से नारकीय जीवन जीने पर ग्रामीण विवश हो चुके हैं. इधर श्यामलाल प्रसाद के घर से नईया घाट तक जाने वाली मुख्य सड़क पर हुए जलजमाव से तंग आकर शुक्रवार के दिन दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपनी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. इस संदर्भ में ग्रामीण अंकित तिवारी ने बताया कि मधवापुर के वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत मुख्य सड़क एवं नाले की निर्माण कराने को लेकर बरसों से जनप्रतिनिधियों की गुहार लगाने के बाद भी अबतक निर्माण कार्य नहीं किया गया.

जिससे प्रतिवर्ष बारिश के समय ग्रामीणों का जीवन नारकीय स्थिति में तब्दील हो जाती है. इधर इसी सड़क निर्माण को लेकर बीते 30 जून को सिसवन सीवान स्टेट हाईवे पर करीब हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुखिया व वार्ड पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसमें अधिकारियों ने अभिलंब सड़क निर्माण और नाली निर्माण को लेकर आश्वासन दिया था, बावजूद अब तक नाला एवं सड़क निर्माण कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. मौके पर चंचल सिंह, विश्वजीत प्रसाद, आशुतोष साह, अभिषेक प्रसाद, विकास तिवारी, निखिल सिंह, विशाल सिंह, रिशु सिंह,अजीत प्रसाद, मिट्ठू प्रसाद, अतुल प्रसाद, अजय प्रसाद, करण कुमार, विपुल कुमार शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026