जीरादेई पुलिस की कार्यशैली से नाराज माले कार्यकर्ताओं ने थाने के समक्ष दिया धरना-प्रदर्शन

  • विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • पुलिस पर लगाया लोगों को परेशान करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई पुलिस की कार्यशैली से नाराज माले कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया। विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जामापुर बाजार से आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च जामापुर बाजार होते हुए जीरादेई थाना पहुंचा, जहां थाना के सामने विधायक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। विधायक ने कहा कि जीरादेई पुलिस पासपोर्ट इंक्वायरी में अवैध वसूली करती है। वाहन जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। वाहन चालकों से अवैध पैसे की वसूली की जाती है। विधायक ने कहा कि जीरादेई थाना सामंती ताकतों के हाथों गाइड हो रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

पुलिस अपराधियों से साठगांठ कर चुकी है। थाना क्षेत्र के दबे, कुचले तथा समाज से वंचित लोगों को पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। ऐपवा नेत्री सह जिलापार्षद सोहिला गुप्ता ने कहा कि अपराधियों द्वारा खुलेआम आम नागरिकों को धमकाया जाता है और जीरादेई पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने एसपी से पुलिस की कार्यशैली की जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाय। मौके पर इंनौस नेता सुजीत कुशवाहा, विशाल यादव, राधेश्याम कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, रामाश्रय निषाद थे।

क्या कहते हैं विधायक

विधायक अमरजीत कुशवहा ने कहा कि जीरादेई पुलिस की कार्यशैली अच्छी नहीं है। पुलिस से लोग काफी परेशान हैं। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026