Siwan News

18 दिन बाद इराक से पहुंचा अनिरुद्ध का शव, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के खड़ौली गांव निवासी धनेश्वर यादव के पुत्र अनिरुद्ध यादव का शव इराक से बुधवार को जब गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। अनिरुद्ध यादव(42) गत फरवरी माह में नौकरी करने इराक के सुलेमानिया शहर में गया था। सुलेमानिया के एयर स्टील कंपनी में 10 अगस्त को भट्ठी फटने से ब्लास्ट हुआ जिसमें यूपी एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के तीन युवकों की मौत हो गई थी,इसमें गुठनी के खड़ौली निवासी अनिरुद्ध भी शामिल था। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अनिरुद्ध की मौत इलाज के क्रम में 17 अगस्त को हुई। मौत की खबर सुनकर खड़ौली गांव में पूरी मायूसी सी छा गई थी। जब बुधवार को शव आया तो मानों पूरा गांव रो पड़ा। परिजनों के चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। काफी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चों की भी अनिरुद्ध के दरवाजे पर उमड़ पड़ी। ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाने लगे थे। अनिरुद्ध चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके शव पहुंचते ही अपने को 18 दिन से संभाले रखी उसकी पत्नी प्रभावती शव देख बेहोश हो गई। जब-जब होश आता वह दहाड़ मारकर रोने लगती थी। उसके चीत्कार से वहां उपस्थित महिलाओं के आंखों से आंसू बहने लगता था।

परिवार की महिला सदस्यों से छुपाई मौत की जानकारी

अनिरुद्ध के चचेरे भाई किशोर यादव ने बताया कि 10 अगस्त को इराक से दुर्घटना की खबर आई थी और अनिरुद्ध के इलाजरत रहने की सूचना दी गई। हमलोग लगातार संपर्क में थे कि अचानक 17 अगस्त को उसकी मौत की सूचना मिली, इससे घर के पुरुष सदस्य काफी व्यथित हो गए, लेकिन इस घटना से महिलाओं से छुपा कर रखा गया। इराक के सुलेमानिया की एयर स्टील कंपनी में कार्यरत अनिरुद्ध के सहयोगी गांव के हीं जयप्रकाश यादव के साथ शव को भारत भेजने का प्रबंध किया गया। अनिरुद्ध के तीन बच्चे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026