Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अज्ञातों ने युवक के पीठ पर 3 छुरा मारकर घायल किया , रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर थाना के जानकीनगर बाजार पर स्थित मनोज साह का मिठाई की दुकान है । बुधवार की रात लगभग 9 बजे मनोज साह का पुत्र सूरज साह 22 वर्ष के पीठ में छुरा मारकर अज्ञात लोगों ने घायल कर दिया । घायल का पिता मनोज साह गुरुवार को गोरखपुर से फ़ोन पर बात करते हुए बताया कि रात 9 बजे सूरज साह घर से दुकान पर आ रहा था कि कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर पीठ में छुरी मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर घायल बेटे को लेकर बसन्तपुर स्वास्थ्य केंद्र में गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिवान रेफर कर दिया गया। सिवान सदर में स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सको ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। अभी बेटे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है तथा स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है । घायल का बयान मिलने के बाद ही घटना की सच्चाई की जानकारी होगी । वही घायल के पिता के अनुसार क्रिकेट के विवाद में भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026