परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के करमासी गांव बिते दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता धीरेंद्र शर्मा की पत्नी सुनीता देवी ने स्थानीय थाना में पंद्रह लोगों को नामजद किया है.थाने में दिये अपने आवेदन में कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर अश्लील बातेंं करने से मना करने पर उक्त सभी नामजद अभियुक्तों ने लाठी,डंडे व हॉकी से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया.
साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए गले का सोने का चैन छीन लिये. वहीं प्रथम पक्ष के जावेद अली ने भी पंद्रह लोगों को नामजद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…